ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
FB IMG 1666179728960 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे, बीकानेर में पटाखे छोड़े Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, न्यूज। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे। करीब 9500 डेलीगेट्स ने 17 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हो, इसका चुनाव कर लिया. आज परिणाम मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में आया. प्रत्यक्ष तौर पर वह स्वतंत्र उम्मीदवार थे और पार्टी के डेलीगेट्स के बीच परिवार की सहमति से उम्मीदवार थे. ऐसा इसलिए कहा जा रहा था क्योंकि सभी बड़े नेता अगवानी में जुटे हुए थे और थरूर अकेला दिख रहे थे. चुनाव और परिणाम से पहले भी और बाद में भी  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को यह स्पष्ट है कि कांग्रेस में शक्ति का स्त्रोत तो परिवार ही रहेगा. अर्थात ‘परिवार’ आलाकमान बना रहेगा. फिर यह चुनाव क्यों हुआ और इससे किसे क्या मिला, यह समझना जरूरी है

IMG 20221019 WA0099 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे, बीकानेर में पटाखे छोड़े Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने बताया अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चुनाव द्वारा निर्वाचित हुए मलिकार्जुन खड्डगे के चुनाव जीतने से कांग्रेस को एक नई ऊर्जा और उत्साह मिलेगा ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर कहा खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता हमारे मार्गदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में जयदीप सिंह जावा जितेन्द्र नायक
सदस्य:-भू दान यज्ञ बोर्ड, राजस्थान सरकार नायक नरेंद्र सोनी मैक्स नायक प्रदीप चौधरी मुमताज बानो मुमताज शेख नथसा टाक महेंद्र सिंह सोढा सनी नायक गोवर्धन लाल मीणा आदि ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया।

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव क्यों हुआ?प्रत्यक्ष तथ्य- राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया और गांधी परिवार से किसी के अध्यक्ष ना बनने का संकल्प दोहराया. और कहा कि पार्टी परिवार के बाहर किसी को अध्यक्ष चुने? 

दरअसल 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में लगातार ऐतिहासिक हार. 2014 से 2022 के बीच करीब 49 विधानसभा में 39 में हार. महज दो राज्यों में कांग्रेस खुद के दम पर सरकार में. ऐसे में नेतृत्व पर लगातार सवाल उठ रहा था. एक ऐसे ‘सिर’ की तलाश जिस पर कांटों भरा ताज पहनाया जा सके।


Share This News