ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
abrar रसगुल्ले की फैक्ट्री में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई, नमकीन के सैंपल लिए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में शुद्व के लिये युद्व अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज दो अलग अलग जगहों पर कार्यवाही की गई। बीछवाल इंस्ट्रीयल एरिया स्थित एक रसगुल्ले की फैक्ट्री में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। वहीं पंडित धर्मकांटे के पीछे नमकीन की फैक्ट्री में कार्यवाही कर आलू व पुदीना पाऊडर नष्ट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इस नमकीन की फैक्ट्री में 50 किलो खराब आलू व 30 किलो पुदीना पाउडर नष्ट करवाकर नमकीन के सैंपल भी लिये गये है। उधर बीछवाल में 816 किलो एक्सपाइरी रस्सगुले भी नष्ट करवाएं गये है। जानकारी मिली है कि सीएमएचओ डॉ.अबरार पंवार के नेतृत्व में सेठिया स्वीट्स प्रोडेक्ट्स नाम की यह फैक्ट्री है जिसमें मिलन रसगुल्ले नाम की पैकिंग में बड़ी मात्रा में खराब रसगुल्ले मिले है, जिनको स्वास्थ्य विभाग की ओर से नष्ट करवाया गया। दरअसल,दीवाली त्योहार को देखते हुए स्वास् थ्य विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत बीकानेर जिले में सीएमएचओ डॉ. अबरार पंवार के नेेतृत्व में युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। डॉ पंवार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जहां से शिकायत मिलेगी वहां पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।


Share This News