ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20221016 WA0135 गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । बीकानेर/ मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में गत वर्ष राजस्थानी वार्षिक पुरस्कारों की श्रंखला प्रारंभ की गई थी । मुक्ति संस्था के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि राजस्थानी भाषा में राष्ट्रीय स्तर पर पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार प्रति वर्ष राजस्थानी कथाकारों को अर्पित किया जाता है। जोशी ने बताया की इस वर्ष दो पुरस्कार दिए जाएंगे पहला पुरस्कार राजस्थानी कथा साहित्य सृजन और दूसरा राजस्थानी महिला कथा सृजन पुरस्कार जो केवल महिलाओं को ही अर्पित किया जायेगा।
जोशी ने बताया कि चयनित दोनो साहित्यकारों को पुरस्कार के तहत ग्यारह हजार रुपये, शाल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन-पत्र भेंट किए जाएंगे । उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होगा।
जोशी ने बताया कि वर्ष 2018 के बाद प्रकाशित राजस्थानी कहानी संग्रह अथवा उपन्यास की एक प्रति 15 दिसम्बर, 2022 तक राजेन्द्र जोशी, तपसी भवन नत्थूसर बास ब्रह्म बगीचे के पीछे बीकानेर 334004 के पते पर व्यक्तिगत अथवा डाक से प्रेषित की जा सकती है। पुरस्कार के लिए एक समिति का गठन किया गया है, समिति का निर्णय अन्तिम होगा। जिस पर किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।


Share This News