ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20221016 WA0117 पीबीएम में गर्भाशय निकालने की प्रक्रिया पर कार्यशाला में तीन सफल ऑपरेशन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा पीबीएम अस्पताल में दूरबीन द्वारा गर्भाशय निकालने की प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीमती संतोष खजोटिया ने बताया कि कार्यशाला में एम्स जोधपुर के डॉ. शशांक शेखर ने दूरबीन द्वारा गर्भाशय निकालने की तकनीक, सुविधाओ, ऑपरेशन की प्रक्रिया साझा की । कार्यशाला में गर्भाशय के तीन सफल ऑपरेशन किए गए । डॉ.श्रीमती खजोटिया ने बताया कि इस कार्यशाला से चिकित्सा विद्यार्थियों को इस तकनीक को सीखने का अवसर मिला, जिससे भविष्य में आम आवाम के लिए इस तकनीक का प्रयोग किया जा सकेगा । कार्यशाला में डॉ.कमलेश यादव, डॉ. स्वाति कोचर, डॉ.मोनिका सोनी सहित विभाग के फैकल्टी सदस्य एवं रेजिडेंट्स ने इस तकनीक पर चर्चा की । डॉ. खजोटिया ने बताया कि एनेस्थीसिया विभाग की सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनीता पारीक, डॉ. विशाल देवड़ा सहित ओ टी ब्लॉक स्टाफ के सक्रिय सहयोग से कार्यशाला यादगार रही ।


Share This News