ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20221004 193016 25 स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो मची खलबली, मावे के लिए सैंपल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। दीपावली के सीजन को देखते हुए बीकानेर में मिलावटखोरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड़ में है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशन में लगातार मावा विक्रेताओं दूध व मिष्ठान के प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के दल ने श्रीडूंगरगढ़ में आकस्मिक छापेमारी करते हुए चार प्रतिष्ठानों से सेंपल लिए है। जिसमे तीन मावा विक्रेताओं व एक मिष्ठान की दुकान शामिल है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा के नेतृत्व में की गई है। गोदारा ने बताया कि जिला कलेक्टर के दिशा निर्देशन में श्रीडूंगरगढ़ में चार प्रतिष्ठानों में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जंहा पारीक मावा भंडार से फीका मावा,नंदलाल मुरलीधर मावा भंडार, गोदारा मावा भंडार से मीठा मावा व पुराना बस स्टैंड स्थित महामाया मिष्ठान भंडार से मावा कतली के सेंपल लिए गए है, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। सेंपल फेल होने या मिलावटी पाए जाने पर राजस्थान खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वंही इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम की आने की भनक लगते ही मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया और जिसको मौका मिला शटर गिरा कर नो दो ग्यारह हो गया।


Share This News