Thar पोस्ट, न्यूज। दीपावली सीजन और मिलावट के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर शुद्ध के लिए युद्ध के तहत उच्च स्तरीय बैठक ली । गहलोत ने कहा- शुद्ध खाद्य उत्पाद प्राप्त करना नागरिकों का हक है । शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग सक्रिय भूमिका निभाएं । कोई भी व्यक्ति मिलावट की सूचना हेल्पलाइन नं . 181 तथा कलेक्टर व संबंधित अधिकारियों को दे सकता है । उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी । अभियान की अवधि में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए सूचना देने वालों को ‘ अनसेफ फूड ‘ प्रमाणन पर 51,000 रु . तथा ‘ सब – स्टेण्डर्ड ‘ होने पर 5,000 रु . की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी । चालान के वक्त प्रोत्साहन राशि का आधा हिस्सा सूचना देने वाले व्यक्ति को दे दिया जाए । सीएम ने कहा- मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए संशोधन का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा है ।