Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर में राजस्थान टैन्ट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति व ऑल इंडिया टैन्ट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बीकानेर में दो दिवसीय अधिवेशन का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिन्दल ने दीप प्रज्जवजित कर किया। इस मौके पर जिन्दल ने सभी टैन्ट व्यवसायियों से एक जुट रहने की अपील करते हुए कहा कि सभी साथी किसी बाल विवाह समारोह में अपने टैंट न लगाएं साथ ही सरकार के सिंगल यूज प्लास्टिक की पाबंदी की पूर्णतया पालना करते हुए कम से कम दो गरीब कन्याओं के विवाह में मुफ्त में टैंट लगाकर सामाजिक सरोकार का दायित्व निभाएं। उन्होंने कहा कि वे इस अधिवेशन में पारित प्रस्तावों प्रत्येक जिले में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना करने,कोरोना काल में छोटे व्यवसासियों को आर्थिक मदद देने,जीएसटी दर को 18 से 12 प्रतिशत करने,सेवा के्रडिट कार्ड की व्यवस्था शुरू करने की मांगों को राज्य व केन्द्र सरकार को भेजकर उन्हें मनवाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर शिवबाड़ी के अधिष्ठाता विमार्शानंद महाराज,संभागीय आयुक्त नीरज के पवन,महासचिव अनिल राव,प्रदेशाध्यक्ष रासबिहारी शर्मा, जिलाध्यक्ष पूनमचंद कच्छावा,प्रदेश महामंत्री पर्वत सिंह भाटी ने भी विचार रखे। इससे पहले देशभर से आएं टैंट यूनियन के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान आयोजन स्थल पर बड़े-बड़े वाटरपू्रफ डोम बनाये गये है,जहां विभिन्न प्रकार के उत्पादों की 50 स्टॉलें लगायी गई है। जहां देशभर के व्यवसायी अपने लिए टेन्ट एवं डेकोरेशन में नवीन डिजाईन युक्त उत्पादों की खरीदारी कर रहे है। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें स्थानीय व प्रदेश के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर सुदर्शन,प्रेम रतन गहलोत,मनोज तिवाड़ी,राजेन्द्र काला,भीमसेन शर्मा,सतीश मलिक,बुलाकी चौधरी,सोहनलाल गोदारा,राजेन्द्र सांखला,बसंत चांडक,किशनलाल प्रजापत,चन्द्रकांत भाटी,श्याम सुन्दर मारू,सुरेश बैद,मदन लाल शर्मा,तोताराम,राधेश्याम गहलोत,भागीरथ,मनीष दम्माणी,नंदू सिंह,प्रवीण तिवाड़ी सहित अन्य जिलों के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभाल रखी थी।