ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220827 201339 अध्यक्ष महावीर रांका की प्रेरणा : गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल ने गायों के इलाज हेतु दिए एक लाख रुपए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

दो गौशालाओं को दिए 51-51 हजार की राशि

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। गौवंश में फैल रही लम्पी स्किन डिजीस बीमारी काल बन गई है। रोजाना सैकड़ों गौवंश इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। गायों पर आई इस बीमारी के इलाज हेतु गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा दो गौशालाओं को 51-51 हजार रुपए प्रदान किए गए। मंत्री कविता चौपड़ा ने बताया कि आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका की प्रेरणा से श्री अग्रसेन जीव जन्तु कल्याण एवम गौ सेवा समिति व श्री मुरली मनोहर गौचर संरक्षण समिति की ओर से संचालित क्वारेंटीन सेंटर को उक्त राशि प्रदान की गई। इस दौरान गौशाला के रमेश गहलोत, ताराचंद नोखवाल, हरीश गहलोत, गोपीकिशन जिंदल व बलदेव सिंह भादाणी उपस्थित रहे। महिला मंडल से कोषाध्यक्ष मीनाक्षी आंचलिया, सहमंत्री अंजू ललवानी, रेखा चौरडिय़ा, प्रचार-प्रसार मंत्री बिंदु छाजेड़ और कार्यकारिणी सदस्य संतोष बोथरा, जयश्री डागा उपस्थित रहे।


Share This News