Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में छात्र संघ के चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए है। शुक्रवार को हुए चुनावों की मतगणना आज सुबह 10 बजे शुरू हुई। जिसके एक घंटे बाद परिणाम आने शुरू हो गये है। सबसे पहला परिणाम नेहरू शारदा पीठ कॉलेज से आया है। जहां पहली बार छात्रा अध्यक्ष बनी है। यहां से निर्दलीय कर्तिका पारीक विजयी घोषित हुई है। जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी यश देराश्री को दस मतों से मात दी। उपाध्यक्ष पद पर जयकिशन जोशी चुनाव जीत गए है। जबकि संयुक्त सचिव पद पर जैन कन्या महाविद्यालय में जैन कन्या महाविद्यालय में निर्दलीय निशा सोनी 221 व एबीवीपी की पल्ल्ली कच्छावा को 193,उपाध्यक्ष वंशिका बोथरा 231 तथा रिंकू आचार्य को 178,गार्गी सोलंकी महासचिव 215 व कलावती सोनी को 196,कोमल राठौड 212 तथा मोनिका कंवर को 197 वोट मिले। निशा निर्दलयी है और शेष एबीवीपी की।