ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220827 WA0056 रामपुरिया कॉलेज में यह प्रत्याशी जीता, खाजूवाला व श्रीडूंगरगढ़ के परिणाम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के रामपुरिया कॉलेज में अध्यक्ष पद संजय सिंह हाडला विजय घोषित हुए है। संजय सिह,उपाध्यक्ष पद पर करण सारस्वत, महासचिव पद पर सचिन गहलोत, संयुक्त सचिव पद पर ऋषभ चौधरी व  ने नामांकन दाखिल किया। जैन पीजी में एबीवीपी के बृजेश विश्नोई विजय घोषित हुए है।विश्नोई को 124 वोट मिला। वहीं आशीष परिहार 61,उपाध्यक्ष पद पर दीपक आचार्य 138 तथा रवि माली को 46,महासचिव पद पर हिमांशु अग्रवाल को 133 तथा दिक्षित बोथरा को 50 तथा संयुक्त सचिव पद पर आनंद मारू को 127 तथा गौरव यादव को 554 वोट मिले।

श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनावो की गिनती पूरी होने के साथ ही परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणामो में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को विजयी घोषित कर दिया गया है। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर लड़ रही अभाविप की जतना शर्मा को 155 मतों के साथ विजयी घोषित कर दिया गया है।

खाजूवाला में एबीवीपी ने फहराया परचम
राजकीय महाविद्यालय खाजूवाला में छात्र संघ चुनाव की मतगणना को लेकर शनिवार सुबह से ही सरगर्मियां तेज रही। महाविद्यालय के पास एबीवीपी व एनएसयूआई कार्यकर्ताओंके जमावड़ा रहा। राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अपना परचम फहराया है।राजकीय महाविद्यालय खाजूवाला में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रोबिन चौधरी को 229 वोट मिले, वही एनएसयूआई के पवन मेघवाल को 127 वोट मिले तथा उपाध्यक्ष पद के एबीवीपी उम्मीदवार रितु बिश्नोई को 196 मत मिले तो वही एनएसयूआई की उम्मीदवार किरण को 162 वोट मिले। जिसपर अध्यक्ष रोबिन चौधरी, उपाध्यक्ष रितु बिश्नोई, महासचिव अनमोल शर्मा व संयुक्त सचिव प्रकाश को महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा शपथ दिलाई गई।


Share This News