ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220802 WA0247 न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन रैली में दिखा आक्रोश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज।बीकानेर ! पवन पडिहार को न्याय दो, दोषी पुलिस कर्मचारियों को बर्खास्त करो, सैन एकता जिंदाबाद सहित पवन के परिजनों को मुआवजा देने तथा अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को सैन समाज की महिलाओं और पुरुषों ने कलक्टर कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया तथा एक प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है! इससे पूर्व सैन समाज के बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने रतन बिहारी पार्क में एकत्रित होकर सभा की और तत्पश्चात वहां से पैदल कलक्टरी कार्यालय की ओर प्रदर्शन करते हुए रवाना हुए! महिलाओं एवं पुरुषों ने हाथों में तख्तियां लिए, जिनपर सैन एकता जिंदाबाद, पवन पडिहार को न्याय दो, दोषियों को बर्खास्त करो के नारे लिखे एवं बैनर लिए चल रहे थे! जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले ही पवन पडिहार को म्यूजियम सर्किल पर पुलिस की जीप ने जोरदार टक्कर मार दी थी!इससे उसके सर पर गंभीर चोट लगी, इतना ही नहीं गाड़ी चला रहे पुलिस के जवान ने पवन पडिहार के पैर के ऊपर से गाड़ी निकाल दी, इसके बाद गंभीर अवस्था में जयपुर ले जाया गया! जहां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए आखिरकार जान बच गई लेकिन डॉक्टर की माने तो कम से कम एक साल तक वह किसी काम करने की स्थिति में नहीं है! इसके चलते परिवारजन पर आर्थिक संकट आ गया है! प्रदर्शन करने एवं ज्ञापन देने वालों में जयनारायण मारु, एडवोकेट डॉ. अशोक भाटी, एडवोकेट गुलाब जी मारु,एडवोकेट नितिन मारु, पार्षद पारस मारु, समाजसेवी विजय कुमार वर्मा, प्रताप मारु,शंभु मारु, एडवोकेट भगवान मारु, विकास मारु, पुखराज मारु, कमल सैन सहित अन्य लोग शामिल थे!


Share This News