ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220802 190338 2 अलर्ट जारी : बीकानेर सहित राजस्थान के 15 जिलों में होगी बारिश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान में फिर से मॉनसून सक्रिय हो रहा है। आगामी 48 घंटे में प्रदेश में फिर से भारी बारिश लौटने वाली है। गुरुवार को 15 जिलों में हो सकती है। बाकी जिलों में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अलर्ट जारी किया है। मंगलवार व बुधवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश जारी रहेगी। जो आज पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा,धौलपुर, करौली तथा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल सकती है। वहीं, बुधवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़,़ दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर व सीकर तथा पश्चिमी राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़ व नागौर सहित आसपास के क्षेत्रों में होने के आसार हैं।

इन जिलों में होगी मूसलाधार
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार दो दिन की हल्की बारिश के बाद गुरुवार को प्रदेश में भारी बरसात का दौर फिर लौट आएगा। इस दौरान पहले दन पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक व उदयपुर में बादलों की गरज व बिजली की चमक के साथ कुछ इलाकों में भारी बरसात हो सकती है। जबकि पूर्वी राजस्थान के जयपुर झुंझुनूं, करौली तथा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर जिलों में इस दौरान बादलों की गरज व बिजली की चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या बौछारें गिर सकती है।मौसम केंद्र के अनुसार दक्षिण से उत्तर की तरफ लौटी मानसून की ट्रफ फिर अपनी जगह लौटने वाली है। जिससे प्रदेश में मानसून फिर सक्रीय होकर पूरे अंचल को जमकर भिगोएगा। केंद्र के अनुसार इससे पहले मंगलवार व बुधवार को भी राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।


Share This News