ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220801 210303 राज्यपाल से इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी बीकानेर के प्रतिनिधि मण्डल ने की शिष्टाचार मुलाक़ात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान राज्य के राज्यपाल एवं रेडक्राॅस सोसायटी,राजस्थान के अध्यक्ष श्री कलराज मिश्र से इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी बीकानेर के प्रतिनिधि मण्डल ने शनिवार को लक्ष्मी निवास में शिष्टाचार मुलाक़ात की।
इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी बीकानेर के सचिव विजय खत्री ने बताया कि महामहिम राज्यपाल महोदय को राज्य स्तर पर रेडक्राॅस सोसायटी को सक्रिय करने, राज्य स्तर पर चेयरमैन नियुक्त करने तथा विश्वविद्यालयों में रेडक्राॅस की गतिविधियों को संचालित करवाने का आग्रह किया ।
रेडक्राॅस सोसायटी बीकानेर के चेयरमैन राजेन्द्र जोशी ने बीकानेर जिले में रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा आयोजित की जा रही गतिविधियों को विस्तार से बताया, जोशी ने राज्यपाल महोदय से आग्रह किया कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में स्थायी राजस्थानी विभाग प्रारंभ किया जाना चाहिए ।
इण्डियन रेडक्राॅस सोसायटी बीकानेर के तत्वावधान में महामहिम राज्यपाल महोदय श्री कलराज मिश्र का स्वागत किया गया तथा उस्ता कला का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया ।
रेडक्राॅस सोसायटी बीकानेर के उपाध्यक्ष डॉ तनवीर मालावत, डॉ बी.एल.खजोटिया, युवा रेडक्राॅस के अक्षय खत्री ने रेडक्राॅस सोसायटी की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भूमिका की चर्चा की ।


Share This News