ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220801 192434 रैली में आक्रोश, नारेबाजी कर जताया विरोध Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज नगर विकास न्यास की ओर से अम्बेडकर कॉलोनी शिवबाड़ी व शिव कॉलोनी की कच्ची बस्ती के 100 परिवारों को नोटिस देने के विरोध में सोमवार को रैली निकालकर विरोध जताया। कांग्रेस नेता कन्हैयालाल झंवर के नेतृत्व में शिवबाड़ी चौराहे से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान झंवर ने कहा कि गरीब लोगों ने लाखों रूपये लगाकर अपना आशियाना बनाया है। मगर यूआईटी ने अपनी हठधर्मिता के कारण उन मकानों को खान पर मानते हुए तोडऩे का निर्णय लिया है। जो न्यायोचित नहीं है। भीड़ को संभालने के लिए बड़ी संख्या मौके पर पुलिस जवान तैनात है, बैरिकेट्स लगाये गए है। 26 जुलाई को अम्बेडकर कॉलोनी शिवबाड़ी व शिव कॉलोनी शिवबाड़ी की कच्ची बस्ती में निवास कर रहे लोगों को नगर निगम प्रशासन अवैध कब्जा बताते हुए घर खाली करने के नोटिस दिए थे। जिसके विरोध में सोमवार को दोनों बस्तियों के बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे है जो कि इस कार्रवाई का विरोध कर रहे है। इन लोगों की मांग है कि कच्ची बस्तियों का परिसिमन कर वहां रह रहे लोगों को पट्टे जारी किये जाए। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद मनोज विश्नोई,शशिकला राठौड़,आनंद सिंह सोढ़ा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के वांशिदें शामिल रहे।


Share This News