Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। राजस्थान प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। 26 अगस्त को प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव होंगे और 27 अगस्त को वोटों की गिनती होगी। प्रदेश में दो साल बाद छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं. कोरोना की वजह से चुनाव नहीं हो पाए थे. प्रदेश में 2 वर्ष बाद छात्रसंघ चुनाव करवाने की तैयारी शुरू हो गई है. इससे पले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने छात्रसंघ चुनाव को हरी झंडी दे दी थी. चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सभी विद्यार्थी और संगठन संबंधित कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी की गाइडलाइंस का पालन करते हुए उत्साह से चुनावों में भाग लें. मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं. चुनाव अगस्त में कराए जा सकते हैं.।