ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220729 185441 समाज व देश हित में अग्रणी व्यास का अभिनंदन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। ऐसे बहुत कम लोग होते है जो रोजगार करने के साथ देश व समाज हित मे अग्रणी रहते है। बीकानेर के सुरेंद्र व्यास का यहां अभिनंदन किया गया।समझ पकड़ने के बाद समाज सेवा में जुटे सुरेंद्र व्यास ने 17 वर्ष की उम्र में आशु लिपिक की तैयारी की और 18 वर्ष की आयु में आशुलिपिक ग्रेड सेकंड प्रतियोगी परीक्षा उतीर्ण की और 1981 में राजकीय सेवा में नियुक्ति प्राप्ति की। व्यास की पहली नियुक्ति फलौदी इंदिरा गांधी नहर परियोजना में हुई उसके बाद चीफ इंजीनियर इंदिरा गांधी नहर परियोजना में सेवा दी। उसके बाद व्यास का विभाग बदला और स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग में अपनी सेवाएं जारी रखी।
राजकीय सेवा में रहते हुए भी व्यास सामाजिक कार्यों में भी हमेशा अग्रणी रहते हैं।व्यास ने अब तक बड़ी संख्या में लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा दिलवाया है।व्यास अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर के जिलाध्यक्ष है और राजस्थान स्टेट स्टेनोग्राफर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।
अपनी सेवा के अंतिम चरण में व्यास का जयपुर स्थानांतरण हो गया।जयपुर रहते हुए भी व्यास हर संभव सामाजिक कार्य से जुड़े रहे हैं।
व्यास 41 वर्ष 4 माह और 25 दिन की सेवा पूरी करके आज जयपुर के निदेशक स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।जयपुर के स्थानीय ऑफिस में व्यास के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में आयोजन रखा गया जिसमें सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने व्यास को बधाई दी और आगामी जीवन में स्वस्थ और इसी तरह समाज सेवा जुटे रहने की कामना की।


Share This News