ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220729 175005 1 बीकानेर के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 7 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि सदर बाजार, छत्तरगढ़ स्थित राजेश मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 1 से 3 अगस्त (3 दिन) के लिए, गंगाशहर स्थित श्री मेहाई मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 1 से 5 अगस्त (5 दिन) के लिए, जांगलू, नोखा स्थित जय अम्बे मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर तथा कीतासर, श्रीडूंगरगढ़ स्थित मां करणी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 1 से 7 अगस्त (7 दिन) के लिए, चौपड़ा कटला के पास रानी बाजार स्थित शिवम मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 1 से 8 अगस्त (8 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है।
मुटनेजा ने बताया कि सदर बाजार छत्तरगढ़ स्थित श्रीनाथ मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर तथा पवनपुरी स्थित श्याम धारा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 1 से 10 अगस्त (10 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया हैं।


Share This News