ताजा खबरे
IMG 20220729 WA0003 SSC शुरू कर रहा 'मैथ्स मेनिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जस्सूसर गेट स्थित SSC का परम उद्देश्य विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करना हैं। इसी को ध्यान रखते हुए SSC शुरू कर रहा ‘मैथ्स मेनिया’ । कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते निदेशक आनंद सर ने बताया कि ‘मैथ्स मेनिया’ एक तीन दिवसीय कैम्प होगा। जिसमें मैथ्स गुरु गिरिराज किराड़ू गणितीय प्रश्नों को चुटकी में हल करना सिखाएंगे। आनद सर ने बताया कि आर्ट्स लेने वाले अधिकतर विद्यार्थी मैथ्स से डरते है। उनके लिए गणित किसी दानव से कम नहीं होता। उनके इसी भय का शमन करने हेतु मेथ्स मेनिया की ये क्लास लगाई जा रही है। ये कक्षाएं 29/07/22 से 31/07/22 तक लगेगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन एक क्विज भी रखी जाएगी। जिसमें प्रथम 3 को सम्मानित किया जायेगा।


Share This News