Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में ट्रेलर-बाइक की भिड़ंत से तीन युवकों की मौत हो गई है। बीकानेर में देर रात भीषण एक्सीडेंट में 3 युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात को हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के नजदीक एक ट्रेलर की एक बाइक से टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसा गंगाशहर थाना इलाके के उदयरामसर के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह राठौड़ के अनुसार हादसा देर रात करीब ढाई बजे उदयरासर के पास धारणिया पेट्रोल पंप के नजदीक तेज गति से चल रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार उदयरासर निवासी दिनेश 21 पुत्र जगदीश मेघवाल, अरबाज पुत्र भंवर खां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उदयरासर निवासी शाहरुख 22 पुत्र भंवरु खां ने पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नोखा व देशनोक के पास नाकाबंदी कराई। ट्रेलर को नोखा के पास पकड लिया।