ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220728 WA0163 मैजेस्टिक एक्सपो 6 से,महिलाओं में भारी उत्साह ** बीकानेर में गोरख धोरे पर पौधे लगाए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। त्यौहारी सीजन में एक ही छत्त के नीचे महिलाओं के द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी बीकानेर में लगने जा रही है। इसको लेकर न केवल महिला दुकान संचालकों में खासा उत्साह है। बल्कि खरीदारी करने वाले भी ब्रेसबी से इसका इंतजार कर रही है। इसकी बानगी इससे ही लगाई जा सकती है कि प्रदर्शनी में अब तक 65 स्टॉल्स की बुकिंग हो चुकी है। जो पिछले मैजिस्टक एक्सपो से ज्यादा है। महिला स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मैजेस्टिक एक्सपो के रूप में एग्जीबिशन 6 व 7 अगस्त को लगाई जा रही है। रानीबाजार स्थित ऋषभ गार्डन के हॉल में आयोजित विशाल एग्जिबिशन में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों व विक्रय कार्यों की अनेक श्रृंखलाएं दिखाई देगी। एग्जीबिशन की आयोजक राखी चौरडिया ने बताया कि आम महिलाओं की जागृति व उनको व्यवसायिक प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से यह एग्जीबिशन लगाई जा रही है। दो दिवसीय मैजेस्टिक एक्सपों में क्लोथिंग,एसेसरीज,ज्वैलरी,होम डेकोर,फूड आईटम,हैण्डीक्राफ्ट,फुटवियर की स्टालें लगाई जा रही है। बीकानेर के साथ- साथ जयपुर,जोधपुर,अहमदाबाद, बैगलोंर,चण्डीगढ़, दिल्ली से भी विक्रेता यहां अपनी स्टॉल लगाकर आमजन के लिए वाजिब दाम पर उत्पाद उपलब्ध कराएंगें। एग्जीबिशन का उद्घाटन 6 अगस्त को किया जाएगा। इसके लिये अनेक प्रायोजक भी महिला स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिये आगे आएं है।

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज वन्दे मातरम मंच द्वारा गोरख धोरे पर पौधे लगाए गए। मंच के विजय कोचर के पौधरोपण का महत्व बताया।


Share This News