Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ तेज़ हो गई है। कौन अध्यक्ष बनता है इसके लिए व्यापक स्तर पर मंथन चल रहा है। बीकानेर शहर की दो विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन पर पुराने शहर के नेताओं का ही कब्जा है। इस कब्जे के इतर इस बार बीकानेर पूर्व विधान सभा क्षेत्र के नेता को शहर अध्यक्ष का मौका मिल सकता है। अभी दावेदारों में मकसूद अहमद, राज कुमार किराडू, श्रीलाल व्यास, जिया उर रहमान, ऋषि व्यास परम्परागत दावेदार है। यशपाल गहलोत कांग्रेस चिंतन शिविर में हुए निर्णय के मुताबिक जिलाध्यक्ष बन नहीं सकते। वे अपने खेमे के लिए प्रयासरत है। डा बी डी कल्ला का भतीजा अनिल कल्ला, मकसूद अहमद और राज कुमार किराडू के साथ शहर कांग्रेस में कई खेमे है।कांग्रेस में ऐसे भी नेता हैं जो किसी खेमे के साथ नहीं हैं, बल्कि वे सभी के साथ हैं। बीकानेर पूर्व विधानसभा के नेताओं में गजेंद्र सिंह सांखला, अरविंद मिढ़ा, रिद्ध करण सेठिया, के. एल बोथरा अपनी पैठ रखते हैं। इनके प्रयास कांग्रेस की गुटबाजी से इतर हैं। जिलाध्यक्ष नियुक्ति में कांग्रेस जनों का मन टटोलने आए डी आर ओ के समक्ष भी जिलाध्यक्ष को किसी निष्ठावान कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाने का आग्रह किया गया। कांग्रेसी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र से नया चेहरा शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में आएगा। देखते हैं कौन आता है क्योंकि कोई निवृत्तमान को मौका नहीं मिलेगा। बीकानेर जिलाध्यक्ष के नाम की सूची निर्वाचन प्राधिकरण को मिल गई है। बस नाम की घोषणा होनी है।