Thar post न्यूज। कारगिल विजय दिवस की 23 वी वर्षगांठ के अवसर पर बीकानेर में नवनिर्मित शहीद स्मारक पर बीकानेर गौरव सेनानी एसोसिएशन, पूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिकों के परिजनों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्मारक पर पहुँच कर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सेनिको को नमन किया।

इस अवसर पर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गौरव सेनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल हेम सिंह ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक दुर्गम युद्ध मे भारत की सेना ने पराक्रम व अदम्य साहस का परिचय देते हुए ऐतिहासिक विजय की गाथा लिखी।

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कारगिल विजय ऐतिहासिक क्षण थे। पाकिस्तान के नापाक हरकतों को परास्त करते हुए 18 हज़ार फीट ऊंची सपाट दुर्गम पहाड़ियों में सबसे कठिनतम युद्ध मे विजय श्री अर्जित की जो सेना के उच्च मनोबल, जोश और क्षमता का परिचायक है। भारत को अपनी सेना पर गर्व है।

डॉ सुधा शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा ये युद्ध विजय अपने आप मे अनूठी और महत्वपूर्ण है जिसके लिए भारतीय सेना को तैयारी का अवसर नही मिला। युवा सैनिकों ने अदम्य वीरता से विश्व के सर्वाधिक ऊंची चोटियों पर लड़ा गया युद्ध मे विजयश्री का इतिहास रचा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दीपक देश के वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत 501 दीपक प्रज्ज्वलित किये गए।

विजय दिवस के आयोजन में 7बटालियन NCC के कैडेट्स, मधुरिमा सिंह, शिवकुमार वर्मा ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और काव्य पाठ प्रस्तुत किया ।

इस अवसर पर कर्नल राजेंद्र सिंह बीका, कर्नल मजूमदार, कर्नल महेंद्र सिंह, कर्नल देवी सिंह, सूबेदार बाबू राम जाखड़, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, मनीष आचार्य, वेद व्यास, कोशल शर्मा, श्याम सुंदर चौधरी, प्रोमिला गौतम, भारती अरोड़ा, हेमंत जांगिड़, संजय गुप्ता, अभय पारीक, मुकेश ओझा, राजकुमार पारीक, प्रदीप सिंह चौहान, नीलम पारीक,शिव कुमार, सूबेदार लखन सिंह राठौड़, गजेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Thar पोस्ट, न्यूज। चोरियां और नकबजनी के बीच एक सफलता नयाशहर पुलिस को लगी है। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में पिछले दिनों हुई एक चोरी के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी हुए सामान की बरामदगी भी हो गई है। कलक्टरी में नियुक्त मनोज कुमार व्यास के मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित मकान में पिछले दिनों चोरी हो गई थी। मनोज के घर से सोने चांदी के जेवरात के साथ ही नगद रुपए भी चोर ले गए। 21 जुलाई को हुई इस चोरी के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। इसमें एक युवक की पहचान हुई, जिसकी तलाश की गई। पुलिस ने सुमित स्वामी s/oमहेश कुमार स्वामी को गिरफ्तार किया है। वो नत्थूसर बास में ओमजी की चक्की के पास रहता है। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में तकनीकी सहयोग लिया। चोरी करने वाले युवक की पहचान करने के बाद लगातार उसकी रैकी गई। पता लगाया गया कि वो कहां-कहां गया था। चोरी किया माल बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।मनोज व्यास ने कुछ दिन पहले ही अपने नए मकान में प्रवेश किया था। मकान बनाने के बाद यहीं रहते थे लेकिन पारिवारिक कारणों से बाहर गए हुए थे, तो पीछे से चोर ने हाथ साफ कर लिया। वही शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे नरेंद्र कल्ला के घर हुई चोरी का सुराग अब तक नहीं लगा है। शहर के बीच स्थित इस मकान से लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया था। पुलिस को एक व्यक्ति पर शक भी हुआ लेकिन पुख्ता सबूत के अभाव में कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।