ताजा खबरे
IMG 20201002 WA0159 नो मास्क नो एंट्री जागरूकता रैली का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई तथा नो मास्क नो एंट्री जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसी के साथ गांधी जयंती पर ऑनलाइन क्विज का आयोजन भी किया गया जिसमें प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया प्राचार्य डॉक्टर शिशिर शर्मा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना की । डॉ वीके ऐेरी व डॉ नरेंद्र कुमार ने covid 19 guideline की पालना हेतु दिशा निर्देश दिए ।
नो मास्क नो एंट्री जागरूकता रैली महाविद्यालय से रवाना होकर म्यूजियम चौराहे तक आमजन को कोरोना के प्रति जागरूकता का संदेश दिया
जागरूकता रैली के दौरान डॉ राजेंद्र पुरोहित ,डॉ पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत डॉक्टर मीरा श्रीवास्तव डॉक्टर रोहितश चौधरी डॉक्टर महेंद्र डॉ हेमेंद्र सिंह भंडारी डॉ एसके वर्मा एवं आदि संकाय सदस्य उपस्थित रहे


Share This News