ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220706 WA0145 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस का आक्रोश ** बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाए पौधे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हुई बड़ी बढ़ोतरी पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर द्वारा रोष व्यक्त किया गया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुवे कहा कि पिछले 2 माह में यह तीसरी बार सीधे 50 रुपये की बढ़ोतरी कर आमजन की कमर तोड़ने का कार्य केंद्र सरकार कर रही है। समय रहते केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सहित पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी नही की तो कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ मिलकर सड़को पर उतरेगा इनके इस निर्णय का विरोध करेगा।
कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला एंव महासचिव फ़िरोज भाटी ने कड़ी निंदा करते हुवे कहा कि वर्तमान में देशवासी महंगाई की मार झेल रहा है वही केंद्र सरकार सिर्फ प्रदेशो में सत्ता पर काबिज होने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रहा है इस मोदी सरकार को आमजन से कोई सरोकर नही है यह सरकार सिर्फ धर्म एंव जाति की राजनीतिक रोटियां सेक रही है।
प्रदेश कांग्रेस सचिव जियाउर रहमान, गजेंद्र सिंह सांखला, पूर्व मेयर हाजी मकसूद अहमद, कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, दिलीप बांठिया, सुभाष स्वामी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पार्षद जावेद पड़िहार, पार्षद नंदलाल जावा, युवा कांग्रेस नेता शब्बीर अहमद, महिला अध्यक्ष सुनीता गौड़ एंव ललित तेजस्वी आदि ने भी घरेलू गैस सिलेंडर में हुई बढ़ोतरी पर कड़ी नराजगी जाहिर की।
इनके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा, रमजान कच्छावा, मगन महाराज, सुमित कोचर, अनिल व्यास, चेतना चोधरी, नितिन चड्डा, धनपत चायल, राहुल जादुसँगत, आजम अली कायमखानी, तोलाराम सियाग, नितिन वत्सस, मनोज चोधरी, जयदीप सिंह जावा, पार्षद यूनुस अली, ओम प्रकाश लोहिया, एड. जीतू सेवग, अकबर अली खादी, मनोज किराडू, मैक्स नायक, पी के सरीन, मुजीब खिलजी, एड मनोज बिश्नोई, महेंद्र सिंह बडगुजर, हाजिर खान, उमा सुथार, एड जीतू सेवग, अभिषेक डेनवाल आदि ने भी इस पर अपना कड़ा विरोध दर्शाया।*****

बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाए पौधे

Thar पोस्ट बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर (शहर ) ने आज 6 जुलाई 2022 को भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया । चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर के जिला संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि आज चिकित्सा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों द्वारा पौधारोपण कर हम हमारे देश के महान सपूत श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिन्होंने कश्मीर के लिए अपना बलिदान दे दिया, उनकी याद में पौधे लगाकर उन्हें अमर करने का कार्य कर रहे हैं।
डॉ असवाल ने यह भी बताया की वर्तमान समय में जिस तरह ग्लोबल वार्मिंग से पूरा विश्व पीड़ित है वहां पौधे लगाकर ही हम हमारे मनुष्य जीवन, वातावरण एवं प्रकृति में सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं
पौधे हमें प्राणवायु के साथ-साथ शीतल छाया, फल , फूल ,लकड़ी इत्यादि सामग्री अनवरत रूप से वर्षों वर्षों तक देते रहते हैं
आज पौधारोपण कार्यक्रम में शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के निर्देशानुसार डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल के साथ माया सोनी, रीना पवार , खुशी, हिमांशु ,राजीव, हनुमान वह कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 


Share This News