ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20220511 111942 13 वैष्णों देवी यात्रा के लिए रोडवेज बस 6 जुलाई से Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज, जयपुर। वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले भक्तों के लिए राजस्थान रोडवेज ने बस सर्विस शुरू करने की सौगात दी है। 6 जुलाई से राजस्थान रोडवेज हर रोज एक बस कटरा के लिए चलाएगा। इस बस में एक यात्री को 1085 रुपए किराया देना पड़ेगा। ये बस वाया दिल्ली, लुधियाना होकर चलेगी।

राजस्थान रोडवेज के अध्यक्ष और एमडी संदीप वर्मा के अनुसार पहले राजस्थान रोडवेज जम्मू के लिए बस का संचालन करता था। कोविड के बाद से इस सर्विस को रोक दिया था। मुसाफिरों की सुविधा के लिए जयपुर से इसे फिर से शुरू किया जाएगा। इस सर्विस के शुरू होने से जम्मू के अलावा पंजाब के जालन्धर, लुधियाना जाने वाले यात्रियों को भी सीधी बस सर्विस मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन में लम्बी वेटिंग और यात्रियों की मांग को देखते हुए इस बस सर्विस को शुरू किया जा रहा है।

इस बस का संचालन 6 जुलाई से शुरू होगा। हर रोज एक बस जयपुर से सुबह 6.17 बजे सिंधी कैंप बस स्टेण्ड से चलेगी, जो गुड़गांव, दिल्ली, करनाल, अंबाला, लुधियाना, जालन्धर, पठानकोट, जम्मू होते हुए अगले दिन सुबह 4 बजे कटरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में ये बस कटरा से दोपहर 12.40 बजे चलेगी जो अगले दिन सुबह 10 बजे इसी रूट से जयपुर पहुंचेगी।


Share This News