Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले में रविवार को जमकर बादल बरसे। इस बीच बिजली की भी तेज गर्जना होती रही। बीकानेर की पुरानी गिन्नानी, नगर निगम रोड, नई गजनेर रोड व लाइन पुलिस सहित अनेक इलाक़ों में पानी भर गया। अचानक हुई बारिश से कई मुसाफिर बीच मार्ग पर ही फंस गए। तेज़ बारिश से लूणकरनसर में बामनवाली के पास बादल इतने बरसे कि रेलवे ट्रेक के नीचे से मिट्टी और कंक्रीट बह गई। रेल परिवहन के दौरान बड़ा हादसा भी हो सकता था लेकिन इससे पहले ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।
बीकानेर में रविवार को सुबह से ही तेज़ घटाएं उमड़ने लगी। बाद में अचानक बारिश शुरू हुई जो करीब पौन घंटे तक जारी रही।
