

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के बांठिया चौक में एक निर्माणाधीन मकान में आग लग गई है। इससे पूरा मकान जल गया। मिली जानकारी के अनुसार आग लगते ही आसपास पड़ौस व मौहल्ले के लोग आग बुझाने में लगे गए। सूत्रों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। मकान नवरतन बांठिया का है जिसमें फर्नीचर का काम चल रहा था । आग से घर में लगा फर्नीचर व चार एसी जलकर राख हो गए । आग लगने से वहाँ एक बार अफरा-तफरी मच गई।










