Thar पोस्ट, न्यूज जयपुर। प्रदेश में मानसून 22 जून तक राजस्थान में मेवाड़-वागड़ के मार्ग से होते हुए पहुंचेगा। हाल की मानसून पूर्व की बारिश ही रहेगी। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून का पहला दौर कमजोर रहेगा। वजह यह है कि अरबसागरीय मानसून अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाया है। जानकारों के अनुसार अभी तक अरब सागरीय मानसून पूर्ण रूप से सक्रिय नहीं हुआ है, जिससे पश्चिमी एवं मध्य भारत में मानसून की स्थिति कमजोर है। राजस्थान में अब मानसून से पूर्व की बरसात 15 जून के आसपास एवं मानसून 22 जून के आसपास पूर्वी राजस्थान में बंगाल की खाड़ी का मानसून प्रवेश करने की उम्मीद है।
उत्तर पश्चिमी राजस्थान में लू चलेगी। विभाग के अनुुसार 14 जून तक पूर्वी राज्य के 18 जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। गर्मी से राहत मिलेगी।
प्रदेश के बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर में लू चलने की आशंका जताई गई है। इसी प्रकार अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, कोटा, सिरोही, टोंक, सवाईमाधोपुर, दौसा, जयपुर, करौली में चार दिन तक बारिश की संभावना रहेगी।