ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211103 181707 12 पत्नी के भागने से परेशान युवक नहर में कूदा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बदलते सामाजिक ढांचे के साथ ही लोग धैर्य खो रहे है। पत्नी के भागने से टूटे एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। इंदिरा गांधी मुख्य नहर में गांव डबली कलां के पास एक युवक ने नहर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। मौके पर मिले सुसाइड नोट में दो युवकों के पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं, ग्रामीण और परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

मसीतां वाली हेड चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर से युवक विनोद कुमार के शव को बरामद कर टिब्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। मौके पर तलवाड़ा झील व टिब्बी पुलिस का जाप्ता तैनात रहा। इधर, परिजन और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है। परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक के नाम तलवाड़ा झील थानाधिकारी लाल बहादुर चंद्र को ज्ञापन सौंपा है। मामले की जांच कर मसीतावाली हेड चौकी के फरसाराम को निलंबित करने व संबंधित अन्य पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने, मृतक विनोद के हत्या के जिम्मेदार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करने, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। मौके पर तहसीलदार श्यामसुंदर बेनीवाल, टिब्बी थानाधिकारी सुभाषचंद्र कच्छावा पहुंचे तथा समझाइश का प्रयास जारी रहा।
2 जून को गायब हुई थी विवाहिता मृतक के भाई राज कुमार सोनी ने थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की 2 जून को उसके मृतक भाई की पत्नी को कालू जाखड़ भगा कर ले गया। इसमें जगदीश उर्फ जग्गी सिन्धी निवासी नोहर हाल चाईया भी शामिल था। इसकी सूचना मृतक ने तलवाड़ा झील थाने व मसीतावाली हेड चौकी में दी, लेकिन उसके प्रार्थना पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस पर कथित तौर पर मृतक को अपमानित करने का आरोप भी लगाया गया है। मृतक की पत्नी सहित शामिल अन्य दोनों लोगों ने उसे सुसाइड के लिए मजबूर किया। मृतक की पत्नी मधु (30) 2 जून की रात को घर से गायब हो गई थी।


Share This News