ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20211103 181707 9 अवैध खनन: 32 मामलों में वसूले 41.59 लाख Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकोनर। अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले में गठित टीम द्वारा जिले में 15 से 31 मई तक अवैध खनन के 32 प्रकरणों में 41.59 लाख रुपए की वसूली की गई।
खनि अभियंता राजेंद्र बलारा ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा राजस्व, खनिज, परिवहन, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें बनाई गई। इस टीम द्वारा जिले में अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही में कुल 41.59 लाख रूपये की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त अवैध खनन के तीन मामले जिनमें से 7 बीएमआर बरसलपुर तहसील बज्जु में खातेदार के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 4347 टन खनिज जिप्सम तथा चक 2 एमजीडब्ल्यूएम तहसील खाजूवाला में दो खातेदारों के विरुद्ध खनिज जिप्सम लगभग 2760 टन अवैध खनन पाया जाने पर नियमानुसार मौका पंचनामा बनाया जाकर उपखण्ड अधिकारी द्वारा धारा 177 के तहत खातेदारी निरस्त किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। खान एवं पेट्रोलियम विभाग के निर्देशानुसार अवैध खनन को रोकने के लिए बनाई गई टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।


Share This News