ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। गेबना पीर रोड पर खेत में जिंदा बम मिला है। कुछ महीने पहले भी इसी एरिया में जिंदा बम मिला था, जिसे सेना ने नष्ट किया था। सूचना मिलने के बाद नाल पुलिस ने इस बम के आसपास के पूरे एरिया को सील कर दिया है और सेना को जानकारी दी है।नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर पप्पू राम के खेत में खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान एक लोहे का सामान नजर आया। किसान ने नाल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पता चला कि ये बम है, जिसमें विस्फोट हो सकता है। ऐसे में बम के आसपास खुदाई करके उसे सील कर दिया गया। अब यहां किसी तरह के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सेना के बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई है। बुधवार को इस बम को नष्ट किया जाएगा। सेना का विशेष दल ही इस काम को अंजाम देगा। दो दिन पहले ही बीकानेर के बींझरवाली गांव में भी बम मिला था, जिसे बाद में सेना के विशेष दल ने नष्ट कर दिया। गेबना पीर एरिया में कुछ महीने पहले भी खेत में बम मिला था।इस क्षेत्र में कभी सेना अभ्यास करती थी। तब सेना की ओर से छोड़े गए बम में विस्फोट नहीं होता था और जमीन में धंसे रह जाते थे। अब खेत में बुवाई या फिर कोई निर्माण कार्य करते वक्त ये बम मिल रहे हैं। ये बम अब भी उतने ही खतरनाक है।


Share This News