ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20220530 WA0157 बीकानेर में एडवेंचर टूरिज्म की कवायद, मोहता सराय में बनेगा रोप-वे और हैंगिग ब्रिज़ ** सर्किट हाउस में होगा यह विशेष कार्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर शहर में एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाए तलाशी जा रही है और इसके लिए नगर विकास न्यास ने कवायद भी शुरू कर दी है। इसके तहत मोहता सराय खदान क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म पॉइंट के तौर पर विकसित किया जाएगा और इसको विकसित करने के लिए योजना तैयार कर ली गई है। इस खदान में विभिन्न प्रकार के छायादार और सजावटी पौधे लगाए जाएगे। इस पुरे क्षेत्र में हरियाली की जाएगी। रोप वे और हैंगिंग ब्रिज यहाँ का मुख्य आकर्षक का केंद्र होगा। खदान रोप वे और हैंगिंग ब्रिज की मदद से एक सिरे से दूसरे सिरे तक पहुंच सकेंगे। 

एडवेंचर की गतिविधियां

खदान क्षेत्र को आमजन अवलोकन और सुरक्षा की दृष्टि से खदान के बाहरी क्षेत्र में आकर्षक रेलिंग लगाकर इसे जयपुर के एक सघन वन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।खदान के मूल रूप को संरक्षित रखते हुए इसमें सघन पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही बरसाती पानी को एक तरिके से निस्तारण किया जाएगा। बीकानेर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद के अनुसार एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाए के क्रम में मोहता सराय खदान क्षेत्र को चुना गया है। कलेक्टर ने न्यास सचिव को इसकी विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने गत दिनों इस क्षेत्र का दौरा कर इसे विकसित करने के निर्देश दिए थे। 

सर्किट हाउस में बनेंगे अतिरिक्त सूइट
जिला कलक्टर ने निरीक्षण कर लिया जायजा
राज्य सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव
बीकानेर। सर्किट हाउस में वीआईपी व वीवीआईपी अतिथियों के ठहरने के लिए और अधिक माकूल व्यवस्था करने के लिए अतिरिक्त सूइट बनाए जाएंगे। इस सम्बंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाए जाएंगे। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि बीकानेर संभाग मुख्यालय पर वीवीआईपी दौरोें की अधिकता रहती है, ऐसे में अतिथियों के ठहरने के उचित इंतजाम हो, इसके लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अतिथियों की सुविधा और सुरक्षा के मददेनजर इसमें लिफ्ट की उपलब्धता रहे, इसे भी प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा। जिला कलक्टर ने सोमवार को सर्किट हाउस में मौके का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस सम्बंध में विस्तृत ले आउट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग मुकेश गुप्ता ने बताया कि पांच से छह नए वीवीआईपी सूइट बनाने संबंधी प्लान जल्द तैयार किया जाएगा।

 


Share This News