ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में इस बार समय से पहले ही मॉनसून प्रवेश कर रहा है। मौसम केंद्र दिल्ली ने भारत में दक्षिणी पश्चिमी मानसून के केरल में आने की संभावित तारीख बता दी है. देश के मौसम विशेषज्ञों की मानें तो केरल के बाद राजस्थान में मॉनसून 20 से 22 दिन में एंट्री ले लेता है. ऐसे में इस बार मानसून जल्दी राजस्थान आएगा.केरल में 27 मई को मानसून आने की संभावित डेट घोषित की गई है. इस आधार पर राजस्थान में मॉनसून 16 से 18 जून के बीच आ सकता है. हालांकि मॉनसून के आने की निर्भरता उस वक्त क्या वातावरण है ? और हवाओं की स्थिति क्या है ? इस पर भी निर्भर करता है.

इस रास्ते आएगा राजस्थान में
राजस्थान के डूंगरपुर और बांसवाड़ा के रास्ते मॉनसून आता है. साल 2021 में बांसवाड़ा के रास्ते मानसून ने 18 जून को प्रवेश किया था, जो सामान्य तारीख 25 जून से एक हफ्ते पहली की तारीख थी. फिलहाल अभी तक की परिस्थितियां मानसून के इस बार भी पहले आने का इशारा कर रही हैं. विभाग की मानें तो इस बार जून से सिंतबर में सामान्य बारिश हो सकती है. पिछले साल की बात करें तो 4.85.30 एमएम बारिश हुई थी. जो सामान्य से 17 फीसदी ज्यादा थी. इस बार प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्से बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और चूरू बेल्ट में कम और दक्षिणपूर्व हिस्से के कोटा, सवाईमाधोपुर,भरतपुर,अलवर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, धौलपुर, बारां, बूंदी, टोंक, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.


Share This News