ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 16 मई के बाद मौसम पलटेगा। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपरी वायुमंडलीय स्तरों में बने प्रतिचक्रवात तंत्र और वायुमंडल के निचले स्तरों में गर्म व शुष्क पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से राज्य में तीव्र हीटवेव की परिस्थिति बनी हुई है. इसके साथ ही वर्तमान में चल रहे तीव्र हीटवेव का दौर अभी भी अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा. इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट होने की सम्भावना है.एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 मई से अधिकतर स्थानों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. साथ ही कुछ इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने तथा हीटवेव के दौर से 16 मई से राहत मिलने की संभावना है. वहीं, बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में 14, 15, 16 मई के दौरान तेज धूलभरी हवाएं जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।


Share This News