ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20210920 010730 6 पर्यटन : जोड़बीड़ में 25 हैक्टेयर क्षेत्र में बनेगी लव-कुश वाटिका Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।जोड़बीड़ में 25 हैक्टेयर क्षेत्र में लव-कुश वाटिका विकसित की जाएगी। इसमें लगभग तीन किलोमीटर लम्बा वाकिंग ट्रेक बनेगा। जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर और सोलर प्लांट बनाया जाएगा तथा पौधारोपण किया जाएगा।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को जिला स्तरीय इको टूरिज्म कमेटी की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा की अनुपालना में यह वाटिका विकसित की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य जैव सम्पदा को संरक्षित करना है। इसमें वन्य जीवों और पक्षियों को नजदीक से देखा जा सकेगा। लव-कुश वाटिका में स्थानीय जलवायु के अनुरूप पौधारोपण किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में इको टूरिज्म की संभावनाओं पर कार्य होगा तथा गजनेर, रायसर, दरबारी, कोडमदेसर, करणीसर भाटियान सहित विभिन्न स्थानों में से एक या अधिक साइट्स को इको टूरिज्म साइट्स के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए माइक्रो प्लानिंग करने के निर्देश दिए तथा बताया कि इन स्थानों पर पौधारोपण, घाट निर्माण, अतिक्रमण मुक्त आगोर, आकर्षक झौंपे, शेड्स आदि बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थान चिन्हीकरण के लिए वन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों द्वारा साइट्स की संयुक्त विजिट की जाए।
बैठक के दौरान बीछवाल में बन रहे बीछवाल में बने रहे बॉयोलाजिकल पार्क के निर्माण कार्य में गति लाने, रिड़मलसर क्षेत्र में प्रस्तावित सिटी फोरेस्ट विकसित करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, उप वन संरक्षक रंगास्वामी ई., उप वन संरक्षक (वन्य जीव) सुनील कुमार गौड़, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक भानू प्रताप सिंह, पर्यटन अधिकारी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


Share This News