Thar पोस्ट, न्यूज। देश मे भारतीय रिजर्व बैंक ने अब ग्राहकों की सुविधा के देखते हुए बैंकों के समय में बदलाव किया है और अब बैंक समय से खुलेंगे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार अब 18 अप्रैल से सभी बैंक सवेरे 9:00 बजे से खुलेंगे, हालांकि बैंकों के बंद होने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इस सुविधा से अब ज्यादा लोग बैंक की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। जानकारी में रहे कोरोना महामारी के चलते बैंकों के समय में कमी की गई थी जिसे अब बैंकों ने पुनः बहाल कर दिया है। यह नई सुविधा 18 अप्रैल से लागू होगी। हालांकि यह बात अलग है कि सभी बैंक में इसका सख्ती से पालन होगा या नहीं।