ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220417 WA0147 बज्जू ही नहीं आस-पास के गावों में भी हो रही चर्चा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

बज्जू में 132 केवी जीएसएस पर पहुंचा 40/50 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर
जल्द ही  स्थापित होगा यह उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर।बज्जू क्षेत्र की विधुत-आपूर्ति गुणवत्ता में होगा बड़ा सुधार

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर। बज्जू में 132 के.वी. जीएसएस पर 20/25 एमवीए के स्थान पर 40/50 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर शीघ्र ही स्थापित होगा। 40/50 एमवीए का ट्रांसफार्मर बज्जू पहंुच गया है।  
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने इस संबंध में एक सप्ताह पूर्व ही राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम के अधिकारियों को बज्जू के 132 केवी जीएसएस पर  उच्च क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए थे।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि जीएसएस पर उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित करने का यह कार्य अति शीघ्र पूर्ण हो जाएगा। इस ट्रांसफार्मर के लगने से विद्युत उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि 40/50 एमवीए ट्रांसफार्मर लगने से बज्जू क्षेत्र में पावर ओवर लोडिंग की समस्या का समाधान होगा तथा वोल्टेज में सुधार आएगा। साथ ही ट्रिपिंग की समस्या भी नहीं रहेगी।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि इससे सम्पूर्ण बज्जू क्षेत्र से जुड़े गांवों में गुणात्मक विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने बताया कि बीठनोक में निर्माणाधीन 33 केवी जीएसएस का काम भी इसी माह में पूरा हो जाए। उन्होंने बताया कि श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में विद्युत सुधार की दिशा में निरन्तर प्रयास  किये जा रहें है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लंबित  कृषि कनेक्शन दिए जाने की प्रक्रिया भी प्रगति पर हैं।


Share This News