ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20220416 WA0144 श्री बजरंग धोरा धाम में जन्मोत्सव मेला आज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। श्री बजरंग धोरा धाम में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव का भव्य मेला भरेगा। बजरंग धोरा मंदिर के प्रधान पुजारी मनमोहन दाधीच ने बताया कि जन्मोत्सव पर दोपहर 12 बजे महाआरती होने के बाद बाबा को बूंदी के प्रसाद का भोग लगा कर भक्तों में वितरण किया जाएगा।
श्री बजरंग धोरा विकास समिति के आशीष दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर ब्रजमोहन द्वारा हनुमान प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया गया है और भव्य दरबार सजाया गया है। साथ ही मंदिर परिसर में ध्वज पताका लगाकर लाइटों से मंदिर की सजावट की गई है।समिति के सचिव आशीष दाधीच ने बताया कि मेले में बाबा के छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया जाएगा तथा साय आरती 7:45 बजे की जाएगी। मेले में लक्ष्मण पारीक एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।अनुज दाधीच ने बताया कि मेले पर भक्तों की सुविधा हेतु कार्यकर्ताओ की टीम तैनात रहेगी तथा दर्शनार्थियों की सुविधा हेतु मंदिर व प्रशासन द्वारा व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कार्यकर्ता व पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।


Share This News