ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20210920 005005 8 रीट को लेकर फिर आई खबर, शिक्षा विभाग ने कही ये बात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। रीट को लेकर फिर खबर आई है। शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि रीट 21 की फाइनल कट ऑफ अभी जारी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर एक और फर्जी कट ऑफ जारी हो गई है, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने बताया कि फाइनल कट ऑफ पर काम अभी चल रहा है, ऐसे में अभी जारी कट ऑफ फेक व फर्जी है।दरअसल, ये लगातार दूसरी फर्जी फाइनल कट ऑफ है। पहली फर्जी कटऑफ में हाथ से मार्क्स भरे गए थे, जबकि अब दूसरी कट ऑफ पूरी तरह कम्प्यूटराइज्ड है। इस कटऑफ में निदेशक के हस्ताक्षर भी हूबहू दिए गए हैं, जबकि इससे पहले जारी कट ऑफ में हस्ताक्षर भी गलत थे। निदेशक कानाराम ने बताया कि अधिकृत फाइनल कट ऑफ विभाग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस कट ऑफ को ही अधिकृत माना जावें। इससे पहले जारी होने वाली कट ऑफ का कोई आधार नहीं है। उन्होंने बताया कि फाइनल कट ऑफ और चयनित कैंडिडेट की लिस्ट जल्दी ही जारी कर दी जाएगी।सोशल मीडिया पर ये तीन दिन में दूसरी कट ऑफ है। इसके बाद भी शिक्षा विभाग की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है। गुरुवार को जारी लिस्ट पर भी निदेशक ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई की बात नहीं की है। आश्चर्य की बात है कि इस कट ऑफ में स्वयं निदेशक के फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग किया गया है। कानूनी कार्रवाई नहीं होने के कारण ही बार बार इस तरह के प्रयास होते हैं।


Share This News