ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20220202 004525 59 जनता प्याऊ, मुरलीधर, जवाहरनगर सहित इन इलाकों में पानी नहीं आएगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की विभिन्न कॉलोनियों व इलाकों के बाशिंदों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। शोभासर के क्लियर वाटर पंपिंग सिस्टम और रॉ वाटर पंपिंग सिस्टम के पम्प हाऊस पर पम्प मोटर संधारण और फिल्टर प्लांट चैनल लीकेज निवारण कार्य के कारण शुक्रवार प्रातः 4 बजे से शनिवार प्रातः 4 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे जलापूर्ति बाधित रहेगी।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा ने बताया कि नयाशहर जोन के लोडा मोडा बगीची, हरिजन बस्ती, नत्थूसर बास, जवाहर नगर, बंगलानगर, लक्ष्मीनाथ जोन के लुहारों का मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती, खेतेश्वर बस्ती, चौधरी कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस, नोखा रोड, रोड न. 5, सिंधिया चौक, नत्थूसर जोन के धर्म नगर द्वार, स्वामी मोहल्ला, बी. के स्कूल, पारीक चौक, सोनगिरी कुआ, दाऊजी मन्दिर, पाबुबारी, भाटोलाई, विश्नोई मोहल्ला, रामदेव पार्क, ब्रह्म बगीची, जनता प्याऊ, श्रीरामसर, धरणीधर क्षेत्र, गंगाशहर जोन के अंत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास नगर, श्रीरामसर, बांग्लानगर, सुजानदेसर, चौधरी कॉलोनी तथा मुक्ताप्रसाद जोन के सर्वोदय बस्ती, सभी सेक्टर, रामपुरा जोन सम्पूर्ण क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहेगी।


Share This News