IMG 20220202 004525 51 शिक्षा मंत्री डा.कल्ला व ऊर्जा मंत्री भाटी ने सुनी समस्याएं **राष्ट्रीय तीरंदाज कुमावत के लिए भाटी ने की इतनी राशि की घोषणा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को पवनपुरी स्थित अपने आवास पर आमजन से मुलाकात कर उनकी परिवेदनाओं को सुना। आमजन ने बिजली, पानी, सडक, सीवरेज आदि समस्याओं के निराकरण के लिए परिवेदनाएं प्रस्तुत की। इस दौरान डॉ. कल्ला ने दूरभाष पर संबंधित अधिकारी को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने पण्डित राजेन्द्र किराड़ू के सान्निध्य में होने वाले विष्णु गोपाल महायज्ञ के बैनर का विमोचन किया। यह आयोजन पोकरण के सालम सागर में 8 से 12 मई तक होगा। इस दौरान दामोदर किराडू, देवकी नंदन व्यास, गोपी किशन पुरोहित, बंशीलाल आचार्य आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रीपरशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष नवरतन व्यास ने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया।

img 20220411 wa02618999210072131003291 शिक्षा मंत्री डा.कल्ला व ऊर्जा मंत्री भाटी ने सुनी समस्याएं **राष्ट्रीय तीरंदाज कुमावत के लिए भाटी ने की इतनी राशि की घोषणा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सुने अभाव-अभियोग
Thar पोस्ट। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को सर्किट हाउस में आमजन के अभाव-अभियोग सुने और अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। करीब दो घन्टे तक उन्होंने आमजन की समस्या को बड़े धैर्य के साथ सुना और आश्वस्त किया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर सकारात्मक कार्यवाही करवाई जायेगी।
कोलायत सहित बीकानेर शहर से काफी लोग ऊर्जा मंत्री से मिले और समस्या समाधान करवाने के लिए ज्ञापन दिए। आमजन ने पानी-बिजली, रसद, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी समस्याएं रखी।
इस दौरान बज्जू सरपंच कप्तान मोहन लाल गोदारा, पूर्व प्रधान गणपत राम, पूर्व सरपंच गणपत राम सीगड, पचायत सदस्य भंवरलाल डारा, पूर्व उपमहापौर शकीला बानो, पूर्व सरपंच सहीराम, पूर्व सरपंच राम गोपाल, पूर्व सरपंच गोपीराम, गाढ़वाला सरपंच मोहन लाल, गड़ियाला के शिवलाल आदि ने ज्ञापन दिए।

img 20220411 wa02514394864816203649781 शिक्षा मंत्री डा.कल्ला व ऊर्जा मंत्री भाटी ने सुनी समस्याएं **राष्ट्रीय तीरंदाज कुमावत के लिए भाटी ने की इतनी राशि की घोषणा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

राष्ट्रीय तीरंदाज कुमावत को मिलेंगे विश्व स्तरीय खेल उपकरण
ऊर्जा मंत्री ने विधायक कोटे से 4.5 लाख रुपए देने की घोषणा

Thar पोस्ट। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी अपने विधायक कोटे से जिले के पैरा नेशनल तीरंदाज प्रेम रतन कुमावत को साढ़े चार लाख रुपए के खेल उपकरण मुहैया करवाएंगे। ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को कोलायत पंचायत समिति में प्रेमरतन से मुलाकात कर तीरंदाजी खेल में उत्कृष्टता के लिए धनुष उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही है।
खारी चारनान निवासी राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक तीरंदाज प्रेम रतन कुमावत ने हाल ही में जींद में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था। ऊर्जा मंत्री द्वारा की गई इस घोषणा पर आभार जताते हुए कुमावत ने कहा कि इस सहायता से वे वैश्विक स्तरीय उपकरण खरीद पाएंगे और उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम,बीडीओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Share This News