

Thar पोस्ट। बीकानेर में आज दो युवक युवती पुलिया के नीचे दरार में सोते मिले। चौखुंटी ब्रिज के नीचे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित व भाजपा नेता अयूब कायमखानी। पुलिया के यह स्थान खतरनाक होता है। यहां सांप बिछु का भी खतरा रहता है।










मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 70 स्थित चौखुंटी ब्रिज के नीचे सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक-युवती के छिपकर सोने का वीडियो सामने आया। इसके बाद पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित एवं भाजपा नेता अयूब कायमखानी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक-युवती को पुल के नीचे से बाहर निकलवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
