IMG 20220202 004525 50 हाईकोर्ट का समय कल से बदला **अधिवक्ताओं का सम्मान **101 पालसिए लगाए ***कर्मचारी नेता सीएम से मिले ***खेल खिलाड़ी का Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान हाईकोर्ट व प्रदेश की लोअर कोर्ट का समय सोमवार से 26 जून तक की अवधि के लिए ग्रीष्मकाल में बदल जाएगा । कल सोमवार से सुबह के समय अदालतें खुलेगी । ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार हाईकोर्ट का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा और इस दौरान सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक लंच रहेगा । जबकि ऑफिस का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा । वहीं लोअर कोर्ट का समय भी सुबह बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा । इस दौरान सुबह 10 बजे से 10.15 बजे तक लंच रहेगा । लोअर कोर्ट में ऑफिस समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा । लोअर कोर्ट में पीठासीन अधिकारी सुबह 7.30 बजे से 8.00 बजे और दोपहर 12.30 बजे से एक बजे तक अपने चैंबर्स में कार्य करेंगे । हाईकोर्ट में 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक 4 दिन अवकाश होने के चलते सुनवाई नहीं होगी । 14 अप्रैल को अंबेडकर व महावीर जयंती का अवकाश , 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे का अवकाश व 16 अप्रैल को शनिवार और 17 अप्रैल को रविवार का अवकाश है । हालांकि हाईकोर्ट में 16 अप्रैल , शनिवार को ऑफिस खुले रहेंगे। ***

Thar पोस्ट न्यूज। जिला एवं सत्र न्यायधीश, बीकानेर श्री प्रवीण कुमार माथुर, सम्मान कर्यक्रम संयोजक बिहारी सिंह राठौड़, बार कौंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा,बार ऐसोसिएशन बीकानेर के सभापति श्री मुमताज अली भाटी, ओम प्रकाश हर्ष ने अतिथियों का स्वागत किया।सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री दिनेश महेश्वरी और उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति श्री विजय बिश्नोई ने अपने उद्घगार मे बीकानेर बार के सम्रृद्ध इतिहास और बिकानेरियत का बखान करते हुए बीकानेर को विधि विद्वानों की खान और विद्वजनो की पौधशाला की संज्ञा दी।सम्मान समारोह की सुरुवात एडवोकेट मानक मोहता का साफ़ा पहनाकर प्रतिक चिन्ह भेंट कर और शॉल ओढ़कर हुईसम्मान कार्यक्रम मे श्री अक्षय चंद गोदारा, श्री सुभाष खत्री, श्री शंकर लाल हर्ष, श्री कर्ण सिंह तँवर, श्री ईमान मल बोथरा, श्री धन्ने सिंह राठौड़, श्री गिरधर आचार्य, श्री जितेंद्र सिंह यादव, श्री उमेश ऋषि, श्री लीलाधर स्वामी, श्री नंद किशोर स्वामी, श्री संतोष कुमार सोनी, श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री देवकी नंदन शर्मा, श्री मोहन सिंह राजपुरोहित, श्री बीरबल बिश्नोई,श्री राजेंद्र बिस्सा का शॉल, साफ़ा, श्री फल और प्रतिक चिंह्न से बार ऐसोसिएशन अध्यक्ष विवेक शर्मा, दिनेश महेश्वरी, विजय बिश्नोई, श्री राजेश पंवार, श्री कुलदीप शर्मा, श्री बिहारी सिंह राठौड़, श्री मुमताज अली भाटी ने सम्मान किया।समारोह मे सचिव राजपाल सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष धनश्याम जनागल, संयुक्त सचिव लेखराज नायक, जन सम्पर्क प्रभारी, बजरंग छिम्पा, मीडिया प्रभारी चारु लता चौधरी हरीश मदान, संदीप स्वामी, कौशल गौतम,मिलाप चोपड़ा, गिरिराज सिंह भाटी, रतन सिंह राठौड़, डॉ.अशोक भाटी सहित संयोजक एडवोकेट बिहारी सिंह राठौड़ ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

img 20220410 wa03325076992488824623163 हाईकोर्ट का समय कल से बदला **अधिवक्ताओं का सम्मान **101 पालसिए लगाए ***कर्मचारी नेता सीएम से मिले ***खेल खिलाड़ी का Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

प्यासा पक्षी प्रोजेक्ट के तहत आज किये गए 101 पाळसिये स्थापित

Thar पोस्ट । आज रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर मरूधरा द्वारा 101 पाळसिये स्थापित किये गया।
बीकानेर में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर है, अभी 45℃ तापमान चल रहा है,जन सहयोग के साथ आज क्लब द्वारा आवारा पशु ओर पक्षियों की पानी प्यास बुजाने के लिए पाळसिया वितरण किया गया।
प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सुरेन्द्र जोशी ने बताया कि पक्षी प्रोजेक्ट के तहत आज बीकानेर के अलग अलग जगह 100 से ज्यादा छोटे और बड़े पाळसिये रखे गए ताकि बेजुबानों की भी प्यास बुझ सके। जिसमे प्रमुख रूप से हरोलाई हनुमान मंदिर, ठंगाल भेरू मंदिर, भेरू कुटिया जैसी जगहों पाळसिये लगायें गए और अलग अलग जगह पर पास में रहने वाले रोट्रेक्ट साथी को पाबंद किया गया ताकि रोज समय पर इन पाळसियो को भर सके।आज के कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष विनय बिस्सा, सचिव मणिशंकर छंगाणी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह तंवर सहित सदस्य राजेन्द्र भादाणी, ध्रुव व्यास, विकास व्यास, पवन व्यास सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे और जगह जगह पाळसिये स्थापित किये।***

img 20220410 wa03467835566421149701572 हाईकोर्ट का समय कल से बदला **अधिवक्ताओं का सम्मान **101 पालसिए लगाए ***कर्मचारी नेता सीएम से मिले ***खेल खिलाड़ी का Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देना सरकार का बड़ा कदम। आज अंतर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक अनिल जोशी शिक्षक नेता श्रवण पुरोहित, किशोर पुरोहित मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी से बीकानेर में मुलाक़ात की। पुरानी पेंशन बहाल करने कर्मचारियों के लिए आरजीएच योजना चिरंजीवी योजना व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं हेतु अभिनंदन किया गया। आउट ऑफ टर्न नौकरी देने की योजना सरकार का बड़ा कदम है ।

img 20220410 wa02572572377473845888730 हाईकोर्ट का समय कल से बदला **अधिवक्ताओं का सम्मान **101 पालसिए लगाए ***कर्मचारी नेता सीएम से मिले ***खेल खिलाड़ी का Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

राजस्थान स्टेट क्वानकिडो चैम्पियनशिप सम्पन्न..
6 से 8 मई को पणजी गोवा में होगी क्वानकिडो नेशनल चैम्पियनशिप…

Thar पोस्ट। वियतनामी मार्शल आर्ट क्वानकिडो की राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप जयपुर स्थित पुर्णतः वातानुकूलित नारायणा ई-टेक्नो स्कूल में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न भारवर्ग के सब जुनियर, कैडेट, जुनियर, सीनियर तथा मास्टर एथलीट ने भाग लिया। क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के सेक्रेटरी नरेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी मेडलिस्ट खिलाड़ियों का चयन आगामी 6 से 8 मई को पणजी गोवा में आयोजित होनै वाली नेशनल क्वानकिडो चैम्पियनशिप के लिए किया गया है।
राजस्थान स्टेट क्वानकिडो चैंपियनशिप के आयोजन सचिव रजनीकांत वर्मा ने बताया कि राजस्थान स्टेट चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों के मेल फिमेल खिलाड़ियों ने भाग लिया। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर, ब्रोंज तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बीकानेर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी धनंजय सारस्वत, प्रशांत डांगी, तरुण राठी तथा हिमांशु सारस्वत द्वारा रेफरी एवं ज्युरी के रुप में टुर्नामेंट में सहयोग किया गया।
इससे पूर्व क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के प्रेसीडेंट बाबू लाल मलिंडा, स्टेट जनरल सेक्रेटरी नरेन्द्र कुमार, भाजपा शहर जिला खेल सहसंयोजिका शोभा सारस्वत तथा क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान के स्टेट टेक्निकल डायरेक्टर देवेन्द्र सारस्वत द्वारा भारतमाता तथा श्रीगणेश जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

img 20220410 wa02418206337362256439529 हाईकोर्ट का समय कल से बदला **अधिवक्ताओं का सम्मान **101 पालसिए लगाए ***कर्मचारी नेता सीएम से मिले ***खेल खिलाड़ी का Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी धनंजय सारस्वत ने बताया कि बीकानेर जिले से विभिन्न भारवर्ग के 30 एथलीट ने भाग लिया। जिसमें 18 गोल्ड, 05 सिल्वर तथा 05 ब्रोंज सहित कुल 28 मैच जीतकर ओवरऑल सेकण्ड ट्राफी अपने नाम की। जबकी पहला स्थान जयपुर जिला तथा दूसरा स्थान भरतपुर जिले ने प्राप्त किया।

इन्होंने जीते गोल्ड मैडल

केडेट विभिन्न भारवर्ग में विष्णु तिवाड़ी, सीनियर वर्ग में जयश्री बांद्रा, दीपा स्वामी, पूजा भाम्भु, योगिता स्वामी, पार्वती तरड़, सुधा तिवारी, अनीशा बिश्नोई, प्रीती स्वामी, राजेश साध, गोविंद राम केवटिया, तरुण कुमार राठी, जयकिशन जोशी एवं मास्टर मेल केटेगरी में देवेन्द्र कुमार सारस्वत तथा मास्टर फिमेल केटेगरी में शोभा सारस्वत ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं क्वांस एंड वेपन सीनियर वर्ग में हिमांशु सारस्वत तथा दिव्या स्वामी ने गोल्ड मेडल जीता।


Share This News