IMG 20220202 004525 49 रामनवमी पर हुआ अखंड रामायण पाठ *सीएम को कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन ** ओड समाज के भवन का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर। रामनवमी के अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा नया कुआं स्थित रघुनाथ मंदिर में अखंड रामचरित मानस का पाठ करवाया गया। यह अखंड पाठ शनिवार को प्रारंभ हुआ जो रविवार तक चला। इस दौरान संध्याकालीन विशेष आरती की गई। कार्यक्रम के अतिथि समाजसेवी कन्हैया लाल कल्ला थे। इस दौरान देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओम प्रकाश पालीवाल, निरीक्षक सोनिया रंगा, प्रबंधक राजेश दाधीच सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

img 20220410 1954052414236059385323205 रामनवमी पर हुआ अखंड रामायण पाठ *सीएम को कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन ** ओड समाज के भवन का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

प्रारभिक शिक्षा बोर्ड समसा कार्यालय बीकानेर की मांग ने जोर पकड़ा

Thar पोस्ट। आज शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के द्वारा मुख्यमंत्री को बीकानेर प्रवास पर 11 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन की मुख्य माँग इस प्रकार है नवक्रमोन्नत स्कूलों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों की वर्द्धि की जाने की मांग की गई । राज्य के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से प्रशासनिक अधिकारी तक के पदों के लिये विभाग द्वारा प्रस्ताव नही बनाया गया है जबकि स्कूलों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों की महती आवश्यकता रहती है। साथ ही
1.राज्य में समसा का सम्पूर्ण कार्य मुख्यालय बीकानेर स्थानांतरित करने,निदेशालय सहित
2.राज्य के समस्त शिक्षा कार्यालयों में अध्यापकों के पद समाप्त करने शिक्षक पदों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल पदों पर भेजने
3.पीईईओ कार्यालयों में अतिरिक्त कार्य को देखते हुए अति0 प्रशासनिक अधिकारी से स0कर्मचारियों के अतिरिक्त पद सृजित करने आवंटन करने की माग की गई है।
4.प्रांरभिक शिक्षा बोर्ड की स्थापना कर इसका विधिवत कार्य प्रारभ किया जावे ।
5.बीकानेर में पूर्व की भांति समस्त शिक्षा का कार्य पुनः स्थानांतरित किया जावे ।
6.सयुक्त निदेशक कार्यालय में चुरू सम्भाग का समस्त रिकॉर्ड तुरत स्थानांतरित किया जावे
7.मंत्रालयिक कर्मचारी की विभागीय पदोन्नति संस्थापन अधिकारी ,प्रशासनिक अधिकारी,अति0प्रशा0अधिकारी, स0प्रशा0अधिकारी, वरिष्ठ सहायक निजी सचिव,अति निजिसचिव एवं निजी सहायक के पदों की डीपीसी तत्काल ओर समयबद्ध करवाई जावे।
8 विभाग में कनिष्ठ सहायक ओर सहायक कर्मचारियों के सीधी भर्ती से नियुक्ति शीघ्र की जावे।
9 राज्य स्तरीय पुरस्कृत मंत्रालयिक ओर सहायक कर्मचारियों को शिक्षको की भांति रोडवेज में 50% किराए की छुट सहित अन्य परिलाभ दिए जावे।
10.राज्य के अंग्रेजी विधालयो में 02 कनिष्ठ सहायक
01 वरिष्ठ सहायक 01स0प्रशा0अधिकारी 01अति0प्रशा0अधिकारी
के अतिरिक्त पद सृजित किये जावे ।
12.उच्च प्राथमिक से माध्यमिक ओर माध्यमिक से उचच माध्यमिक क्रमोन्नत विधालयो में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों का आवंटन नही किया जा रहा है क्रमोन्नत माध्यमिक विधालयो में 02 कनिष्ठ सहायक01 वरिष्ठ सहायक ओर क्रमोन्नत उच्च माध्यमिक स्कूल में 02 कनिष्ठ सहायक01 वरिष्ठ के अतिरिक्त पद सृजित किये जाने की मांग की गई । संघ के प्रदेशाध्यक्ष गिरजाशंकर आचार्य ओर कमलं नारायण आचार्य उपाध्यक्ष नवरत्न जोशी प्रवीण गहलोत अविकत पुरोहित विष्णु पुरोहित मनीष शर्मा शैलेश सक्सेना ओम विश्नोई सहित संघ के संस्थापक मदन मोहन व्यास गिरिराज हर्ष राजेश व्यास ने ज्ञापन देने से पूर्व मीटिंग में भाग लिया ।

img 20220410 wa01686288022922393708721 रामनवमी पर हुआ अखंड रामायण पाठ *सीएम को कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन ** ओड समाज के भवन का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar पोस्ट।ओड समाज के सामुदायिक भवन का उद्घाटन ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी में रविवार को कोलायत के वार्ड नंबर 1 में ओड समाज के समुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण विधायक निधि से पांच लाख रुपए की लागत से किया गया है।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि ओड जाति के लोग कर्म को पूजा मानने वाले हैं। यह लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़े, इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से बना यह भवन समाज के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि भामाशाह और दानदाता इसके विकास के लिए आगे आएं। इस अवसर पर भाटी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राजस्थान में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है। कोलायत विधानसभा क्षेत्र में पांच नए महाविद्यालय खोले गए हैं। सरकारी कॉलेज खुलने से अब गरीब, मजूदर और किसान के बेटे को ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि बच्चियों को पढ़ाएंगे तो ओड समाज आगे बढ़ेगा। बच्चियों को पढ़ने के अवसर दिलाने में सरकार कोई कमी नहीं आने देगी। वर्तमान में प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय खोले गए हैं। श्रीकोलायत में बच्चियों के लिए महाविद्यालय स्वीकृत किया गया है। यह कॉलेज इसी साल शुरू हो जाएगा। सरकार के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के अवसर बढ़े हैं। नहर खुदाई के समय कार्य करने वाले ओड समाज के लोगों को नहरी क्षेत्र में मुरब्बा आवंटित करने की मांग के संबंध में उन्होंने कहा कि जैसलमेर क्षेत्र में ऐसे आवंटन किए गए हैं, लेकिन बीकानेर में अभी यह लंबित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के समक्ष यह मुद्दा रखते हुए आग्रह किया जाएगा कि ओड समाज के जितने प्रकरण लंबित हैं, उनकी छंटनी करके जमीन उपलब्ध करवाई जाए।
इस अवसर पर झंवर लाल सेठिया, उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, अतिरिक्त विकास अधिकारी अमर सिंह बीका, जिला परिषद सदस्य पुरखाराम गेदर, पूर्व सरपंच देवी सिंह रावलोट, गेन सिंह सांखला, पंचायत समिति के सदस्य अमोलख कुमावत, जैसलमेर के पूर्व वाइस चेयरमैन बाबूलाल, दुलाराम मेघवाल, कोटडी के उपसरपंच गोविंद राम, समाजसेवी फौजी राम ओड, रघुनाथ ओड, मदाराम ओड, मूलाराम ओड मौजूद रहे।

img 20220410 wa02386271227854284970841 रामनवमी पर हुआ अखंड रामायण पाठ *सीएम को कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन ** ओड समाज के भवन का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News