IMG 20220202 004525 48 चयनित शिक्षकों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा ** दीपमाला व पौधरोपण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

जिला परिषद से 99 में चयनित शिक्षकों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति का भरोसा दिलाया

Thar पोस्ट, बीकानेर । वर्ष 1999 से बीकानेर जिला परिषद में निकाली गई शिक्षक भर्ती में चयनित बेरोजगार बेरोजगार शिक्षकों ने मुख्यमंत्री की सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में अपने नेता पंकज आचार्य के नेतृत्व में अपना पक्ष रख कर नियुक्ति की मांग की। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी और आकर्षित कराने के लिए इन बेरोजगार शिक्षकों ने पंडाल में ही हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया। बेरोजगारों की यह तरकीब काम आई मुख्यमंत्री ने नारेबाजी के बीच इनका नोटिस लिया व खुद चलकर उनके पाकर पास आकर उनकी व्यथा सुनी व जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि जिला परिषद् बीकानेर मे 1999 मे 250 पदों पर भर्ती निकाली एवं जिसके लिए सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी । इस भर्ती के लिए वित्तीय स्वीकृति भी पूर्व में जारी हो चुकी है। इस दौरान एक सरकारी आदेश के माध्यम से इस पर रोक लगा दी गई,जो इस भर्ती प्रक्रिया के लम्बित होने का कारण बना।
इसके लिए सभी चयनित लम्बे समय से संघर्षरत्त है।इस आंदोलन का इतना असर हुआ कि विभाग ने कई बार पत्र लिख कर सरकार से मार्गदर्शन माँगा। जिसमे ये स्पष्ट अंकित किया है कि यदि सरकार निर्देश दे तो इस भर्ती को पूर्ण किया जा सकता है। इस नियुक्ति पर सरकार की रोक है किसी न्यायालय की नहीं है इसलिए सरकार ही इस रोक को हटा सकती है वह बेरोजगारों को शिक्षक की नौकरी दे सकती है। आचार्य ने कहा कि आप राज्य सरकार के मुख्यमंत्री है आप यदि इस मामले में सकारात्मक रुख अपनाएं तो लगभग 250 बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। गहलोत ने आचार्य व अन्य चयनित शिक्षकों को भरोसा दिलाया की वे इस सम्बंध में उचित कार्रवाई करेंगें । ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से साया कंवर , सुनीता बारिया, सहनाज़ , संगीता गुप्ता, राधा सोनी, बिन्दु शर्मा, मुन्नी सेवग, राधा स्वामी , इंद्र जोशी, बलदेव व्यास , बुलाकी गिरी, राकेश जोशी, हरि शंकर, धुडा राम, बलदेव पुरोहित, राम नारायण, सुरेंद्र शर्मा, चन्द्र श्री माली, घनश्याम गहलोत, अशौक मारू, प्रेम शर्मा, विजय शंकर व्यास, धन्ना राम , मनोज रावतशुशील छंगाणी सहित सैकड़ों बेरोजगार शिक्षक शामिल थे।

Thar पोस्ट। राम नवमी पर दीपमाला और पौधारोपण कार्यक्रम। अर्पण सेवा समिति द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर विभिन्न स्थानों पर दीपमाला पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष राजकुमार भाटिया ने बताया कि रामनवमी पर गुफा मंदिर में पंडित योगेंद्र महाराज के सानिध्य में हवन कार्यक्रम हुआ इस कार्यक्रम में जयेश शर्मा, स्वप्निल तिवाडी, आयुष, पवन कुमार, मुकेश किगंर आदि लोग शामिल हुए गुफा मंदिर में दो पानी के टैंकर डलवाए और 51 से ज्यादा पौधे लगाए और 551 दीप प्रज्वलित किये। मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट चंचल सांखला, रानी पारीक, चंचल सेन किरण तिवाडी, सपना, कुंजल, मधु, कृतिका तृप्ति, पूनम, ऋषिका, प्रियंका आदि ने वितरित किए।

img 20220410 wa02451123558610869121263 चयनित शिक्षकों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा ** दीपमाला व पौधरोपण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
img 20220410 wa02473407387337918696504 चयनित शिक्षकों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा ** दीपमाला व पौधरोपण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट


Share This News