IMG 20220410 134327 मुख्यमंत्री गहलोत बीजेपी पर जमकर बरसे, केंद्रीय मंत्री पर हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीजेपी पर जमकर बरसे। गहलोत बोले राजस्थान ने 25 सांसद जीताकर दिए हैं तथा राजस्थान का हमारा जल संसाधन मंत्री बना है, लेकिन कम से कम एक परियोजना को तो राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाएं। उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत को लेकर यह बात कही। रविवार को सर्किट हाउस में सीएम ने जन सुनवाई की। उन्होंने कहा-  उसकी इतनी हैसियत होनी चाहिए कि वह पीएम से कहकर एक राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाए कि मेरे राजस्थान का मामला है प्रधानमंत्रीजी, इसको तो करना पड़ेगा। 40 साल का इतिहास उठाकर देख लीजिए, मैं खुद एमपी रहा हूं, आज राजस्थान का नक्शा बदल गया, हमने काम करवाए। इस अवसर पर अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।


Share This News