Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन ने तीन केबिनेट मंत्री और पांच विधायको को पत्र लिखकर बीकानेर में विकास के दावों पर सवाल उठाए हैं। पत्र में कहा गया है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार का बजट पेश किया।इस बजट में बीकानेर की उपेक्षा कर के उदयपुर और कोटा को विकास प्राधिकरण का गठन कर दिया है और बीकानेर को उपेक्षित कर दिया है जबकि पिछली सरकार की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभी सम्भागीय मुख्यालय को विकास प्राधिकरण का गठन करने का निर्णय लिया था। लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री ने बीकानेर के विकास को उपेक्षित कर दर किनार कर दिया जो बीकानेर की जनता का अपमान है।आज बीकानेर के नगर निगम और नगर विकास न्यास के पास लेंड बैंक न होने के कारण विकास नहीं हो पा रहा है।आज की स्थिति में शहर की आबादी के हिसाब से शहर का विकास अवरूद्ध हो रहा है। बीकानेर इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन बीकानेर ने पत्र में कहा है कि विकास की दौड़ में बीकानेर पिछड़ता जा रहा है क्योंकि बीकानेर की राजनीति की आवाज बुलंद नंही है। सभी विधायकों से निवेदन है कि आप अपनी जन्म भूमि के लिए पार्टी से ऊपर उठकर बीकानेर के विकास के मुद्दे पर सभी आवाज उठाये और विकास के नाम पर एक होकर बीकानेर को विकासशील बनाये। मिनी मेगा फुड पार्क , गोगा गेट सर्किल से भीनासर चुंगी तक सिक्स लेन और जयपुर रोड पर फोर लेन की घोषणा की गई थी जो आज तक नहीं बन पाई। सचिव*विजय रांका। बीकानेर इलेक्ट्रिक ट्रेड एसोसिएशन बीकानेर।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अर्पण सेवा समिति द्वारा महिलाओं का सम्मान
Thar पोस्ट बीकानेर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2022 को अर्पण सेवा समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाली जिसमें सामाजिक ,सांस्कृतिक, खेल ,शिक्षा ,चिकित्सा अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।समिति अध्यक्ष राजकुमार भाटिया के सानिध्य में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजन समिति बनाई है महिला जिला अध्यक्ष चंचल सांखला के सुझाव पर निर्णय लिया गया।
बैठक में चंचल सेन भावेश खत्री रीना पारीक कमल कसेरा किरण तिवारी स्वप्निल तिवारी , नरेश छाबड़ा, नरेश खत्री शामिल हुए।