IMG 20220225 182337 बीकानेर में आपस में भिड़े किन्नर, दो घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर में अब अपराध का ग्राफ मुम्बइया तर्ज पर बढ़ रहा है। यानि आपस में गुट बनाकर या आपसी रंजिश के चलते जुतमपैजार की वारदातें हो रही है। तलवारें, पिस्तौल भी निकल रहे हैं। ताजा मामले के अनुसार आज इलाके को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक किन्रर पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे इलाके से आए किन्नर उनके क्षेत्र में दबंगई से होली की वसूली कर रहे थे और कर धमकियां भी दे रहे थे। इस मारपीट में दो किन्नरों को गंभीर चोटें आईं हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। एक पक्ष के किन्नरों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाहर से आए किन्नरों ने बदमाश युवकों के साथ मिलकर शहर के किन्नरों संग मारपीट की है। इसके विरोध में किन्नर समाज के लोग कोटगेट पुलिस थाने पहुंचे और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  किन्नर रानी बाई ने बताया कि कुछ बाहर से आए कुछ किन्नर दबंग तरीके से होली की ऊगाही कर रहे थे और हमें फोन कर धमकियां दे रहे थे। किन्नर समाज के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कुछ बदमाश युवकों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। किन्नर रानी ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि ऐसे बदमाश प्रवृति के किन्नरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साभार अमर उजाला।


Share This News