ताजा खबरे
श्री केसरिया हनुमान मंदिर में सहस्त्र घटाभिषेक लगभग 4 घंटे चलानहरबंदी समाप्त, इस दिन पहुंचेगा घरों में पानीपीएम मोदी ने 24 घंटे में दूसरी बार जनता से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कीबंटवारे में धन लिया, हो गए वे कंगाल, मां मेरे हिस्से रही, मैं हूं मालामालबिजली बन्द रहेगी, इन इलाकों में रहेगा असरजिला अस्पताल में नवीन शिशु रोग वार्ड एवं पीडियाट्रिक आईसीयू निर्माण को मिली स्वीकृतिखाजूवाला की जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोलवेतन का एक हिस्सा मानव चिकित्सा सेवा में किया भेंट, भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागतजिला कलेक्टर ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षणघर मे घुसकर महिलाओं ने महिला को पीटा
IMG 20211105 100006 1 कोरोना का नया वेरिएंट नियोकोव है खतरनाक! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ने अभी से लोगों को डराना शुरू कर दिया है। ओमिक्रोन वेरिएंट से दुनिया लड़ रही है। खतरनाक वायरस के एक अन्य वेरिएंट नियोकोव (NeoCov) ने वैज्ञानिकों को चिंता बढ़ाई है नए सिरे से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। क्या यह नया वेरिएंट इंसानों के लिए घातक है? वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइडेशन (WHO) ने अब इसे लेकर अहम बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक यह वेरिएंट साउथ अफ्रीका में चमगादड़ों में मिला है। यह वेरिएंट इंसानों के लिए घातक है, इसे लेकर अभी आगे अध्ययन किये जाने की जरूरत है। इस बारे में रूस की न्यूज एजेंसी तास के अनुसार वुहान वैज्ञानिकों की नई खोज के बारे में उन्हें जानकारी है। यह वेरिएंट इंसानों पर असर डालेगा या नहीं? इसके लिए अभी और अध्ययन किये जाने की आवश्यकता है।

इसलिए बढ़ी चिंता

रिपोर्ट के अनुसार इंसानों में होने वाले संक्रमण का 75 फीसदी स्त्रोत जानवर और खासकर जंगली जानवर हैं। कोरोना वायरस जानवर में भी मिले हैं। इसमें चमगादड़ भी शामिल हैं, जिनकी पहचान प्राकृतिक रूप से कई तरह के वायरसों के वाहक के तौर पर है। चीन के शोधकर्ताओं ने नए वेरिएंट का जिक्र अपने रिसर्च पेपर में किया है। उनका दावा है कि यह वायरस हाई रिस्क वाला है और उसका ट्रांसमिशन दर भी काफी ज्यादा है। वुहान में वैज्ञानिकों के एक रिसर्च पेपर के मुताबिक नियोकोव मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम या MERS-कोरोनावायरस से संबंधित है। पेपर को बायोरेक्सिव वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है और अभी तक इसकी समीक्षा नहीं की गई है। 


Share This News