





Thar पोस्ट। इन दिनों फ़िल्म मैं वापस आऊंगा चर्चा में है। अभिनेता दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म थिएटर में धमाल मचा रही है और ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही है. फिल्म ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सरप्राइज कर दिया है


पहले हफ्ते में फिल्म को उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. लेकिन दूसरे हफ्ते में फिल्म ने धमाल मचा दिया.कोईमोई के मुताबिक फिल्म 70 करोड़ के बजट में बनी है और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने बजट का 100 परसेंट रिकवर कर लिया है. बता दें कि फिल्म ने 1.15 करोड़ से ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 22.55 करोड़ की कमाई की. 15वें दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ और 16नें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ का बिजनेस किया।